No icon

24hnbc

भाग रे जनता भाग लगी महंगाई की आग

24hnbc.com
बिलासपुर, 15 अक्टूबर 2026। 
शक्कर के दामों में 6 दिन में फिर से 17% की वृद्धि हुई है। सरकारी सूची में फूड के शामिल 42 सामानों में 41 का दाम बढ़ गया है। थोक मूल्य सूचकांक इस समय 11.5 पर है। एक तरफ शक्कर का आयात हो रहा है और दूसरी तरफ अभी हाल ही में सरकार में 5800 टन शक्कर यूरोप को निर्यात कर दी। ड्राई फ्रूट का जो डब्बा 2025 में ₹1000 का था वह इस समय 1300 का है। मिठाई के दामों में भी इसी अनुरूप में वृद्धि हुई ₹800 क वाली काजू कतली अभी 1500 से 2500 के बीच है। तेल के दामों में पिछले वर्ष के मुकाबले 15 से 20% का इजाफा हो चुका है। प्याज के दाम में तो 113% की वृद्धि हुई है कुल मिलाकर भाग रे जनता भाग लगी महंगाई की आग।