No icon

24hnbc

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं तो घेराव! मूल निवासी संघ ने दिया 1 हफ्ते का अल्टीमेटम

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 सितंबर 2026।
छत्तीसगढ़ मूल निवासी संघ जिला बिलासपुर ने एसपी बिलासपुर से मांग किया कि सांप्रदायिक हिंसा के मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को एक सप्ताह में यदि गिरफ्तार नहीं किया गया तो। मूल निवासी संघ छ.ग. भारत जिला बिलासपुर द्वारा एसपी ऑफिस बिलासपुर का घेराव किया जाएगा।
   छ.ग. मूल निवासी संघ भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला बिलासपुर प्रभारी श्याम मूरत कौशिक एवं जिलाध्यक्ष बिलासपुर डा. रघु साहू मधु सोनी किरण कुर्रे ने कहा है कि हिंसा के मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है और राम सिंह जगह जगह से वीडियो डाल कर हिंदुओं को उकसा रहे और पुलिस प्रशासन पर खुले आम अनर्गल आरोप लगा रहे है। तो भी गिरफ्त से बाहर इससे शंका होती है कि राम सिंह ठाकुर को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
  मूल निवासी संघ कलेक्टर और एसपी बिलासपुर के शांति सौहार्द्र कौमी एकता भाईचारा अमन चैन रैली में साथ में थी लेकिन एक पक्ष के मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी अभी तक नहीं किए जाने पर शासन प्रशासन के रवैये के विरोध में है । इसलिए एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसपी कार्यालय का घेराव की चेतावनी दी है।