No icon

राज्य की राजनीति में क्या है इसके मायने

राज्य की पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल को दिल्ली में मिला महत्व

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 सितंबर 2026। 
राष्ट्रीय महिला आयोग के दो दिवसीय कार्यशाला पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली में एक ऐसी पत्रकार वार्ता हुई जिससे छत्तीसगढ़ ढोंडीलोहारा की विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री छ.ग. अनिला भेड़िया का कद बढ़ गया। पत्रकार वार्ता की मुख्य वक्ता तो रागिनी नायक थी और उनके साथ केरल की मंत्री बिंदु कृष्ण के साथ दूसरी ओर बैठकर राष्ट्रीय पत्रकारों से बात करने का अवसर अनिला भेड़िया को भी मिला। असल में यह पत्रकार वार्ता राष्ट्रीय महिला आयोग के दो दिवसीय कार्यशाला जिसका विषय तो महिला सशक्तिकरण था पर पूरे कार्यक्रम में केवल प्रधानमंत्री का यश गान किया गया पर कांग्रेस द्वारा कार्यशाला के घोषित औचित्य से हटकर जो दिखावटी इवेंट हुआ उसे पर प्रहार था। 
अनिला भेड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में देश भर की महिला विधायक को आना था पर 40% ही आई। शायद उन्हें पता था कि कार्यशाला में महिलाओं की वास्तविक स्थिति पर चर्चा नहीं होगी और केवल मोदी जी का डंका पीटा जाएगा। कार्यक्रम में पांच पुरुष मंत्री मंच पर थे और कार्यशाला का उद्घाटन भी लोकसभा अध्यक्ष ने किया। हाल में अग्रिम पंक्तियों में तब तक महिला विधायकों को स्थान नहीं मिला जब तक उन्होंने अपने स्थान के लिए संघर्ष में आवाज नहीं उठाई। यहां तक की मंच संचालन भी पुरुषों द्वारा किया गया। अनिला भेड़िया ने कहा कि पूरे कार्यक्रम में पूर्वोत्तर में महिलाओं की स्थिति से लेकर, डी लिमिटेशन पर भी चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बेहतर होता यह कार्यक्रम महिला आयोग मंच के स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में कर लिया जाता। 
छत्तीसगढ़ की राजनीति में अनिला भेड़िया का विशेष स्थान है वे महिला है, आदिवासी हैं, उच्च शिक्षित हैं और अब जब छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार का आधा कार्यकाल बीत गया और उन्हें दिल्ली में प्रमुखता मिल रही है इससे लगता है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी राज्य में भी उनके कार्य क्षेत्र का विस्तार करेंगे।