24hnbc.com
प्रमाण पत्र पर क्लीन चिट मिलने के बाद मैडम दावा कर रही विधायक टिकट का
- By 24hnbc --
- Monday, 07 Sep, 2026
24hnbc.com
राजनंदगांव, 8 सितंबर 2026।
कुछ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी में दावेदारों के बीच अभी से तलवारें खींच गई हैं। ऐसे विधान सभा सीट में पहला नाम मानपुर मोहला सीट है। यहां की जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह पहले अपने जाति सर्टिफिकेट को लेकर चर्चित थी उसमें हाई पावर कमेटी से क्लीन चिट पाने के बाद वे विधायक टिकट का दावा कर रही है। नम्रता सिंह दिवंगत पूर्व आईएएस नारायण सिंह की पुत्री हैं। उन्हीं के पार्टी के पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह इस बार फिर से अपनी टिकट का दावा कर रहे हैं हुए पिछली बार हार गए थे पर इस बार फिर तैयारी में है।

