24hnbc
7 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होगा भगवा कीर्तन
- By 24hnbc --
- Sunday, 30 Aug, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 31 अगस्त 2026।
सितंबर से अक्टूबर तक 7से 7 देश में सेवा सप्ताह, सेवा पखवाड़ा प्रधान सेवक के कामों पर सेमिनार, व्याख्यान, उत्सव, रक्तदान शिविर होंगे कारण प्रधान सेवक का जन्मदिन 17 सितंबर... शायद इसी कारण दिल्ली में ब्रिक्स का आयोजन भी है। सब कुछ का जमा खर्च यह है कि प्रधान सेवक के शासन का 25 साल हो गया। 25 हम इसलिए कहते हैं कि इसमें उनका गुजरात काल भी जुड़ा है। इसके पहले स्वतंत्रता से 2014 तक क्या किसी प्रधानमंत्री ने जनता को उल्लू बनाने के लिए इस तरह का ड्रामा किया। कांग्रेस या भाजपा कभी किसी ने ऐसा प्रोपेगेंडा किया की कैबिनेट के मंत्री और मुख्यमंत्री सभी आरती उतारने लगे। यहां तक की भारतीय जनता पार्टी के लोह पुरुष आडवाणी ने भी इवेंट मैनेजमेंट में प्रधान सेवक का हुनर मान लिया था। उन्होंने तो यह बात भारत के संदर्भ में कही थी पर अब लगता है कि प्रधान सेवक ने भारत को विश्व के राजनीतिक परिदृश्य पर इवेंट के भांति स्थापित कर दिया है। वे जिस देश में भी जाते हैं वहां उनके द्वारा किए गए अन्य किसी काम की कोई चर्चा नहीं होती केवल इवेंट की चर्चा होती है। अभी जब वे उज़्बेकिस्तान और एक अन्य देश की यात्रा पर गए हैं तो वहां योग सीख रहे हैं। क्या उनके संसदीय क्षेत्र की जनता ने और उसके बाद जीते हुए सांसदों ने उन्हें योग सिखाने के लिए शपथ दिलाई थी। उनके राजनीतिक इवेंट का मंच कभी खाली नहीं होता। शिलान्यास, उद्घाटन, संकल्प, गारंटी, अमित काल, विकसित भारत, मेक इन इंडिया एक पर्दा गिरता है दूसरा पर्दा उठ जाता है। वे तो राजनीति के केस स्टडी बन गए हैं। 17 घंटा काम करते हैं पर आप देखिएगा जब पीएमओ की फाइलें पब्लिक डोमेन में आएगी तो पता चलेगा कि की किस तरह फाइलों पे पूरे नोट्स किसी अन्य के लिखे हैं। इसके विपरीत अन्य प्रधानमंत्री किस तरह अपने नोटिस लिखवाते थे।
अभी पीएमओ जिस तर्ज पर चल रहा है उसकी तुलना केवल बिहार के राबड़ी देवी के 7 1/2 साल के शासन से की जा सकती है। पीएमओ में जो प्रमुख सचिव बैठे हैं वे 2001 में गांधीनगर में थे। और अब पीएमओ में है। प्रधान सेवक स्वतंत्र भारत की राज्य नीति में मिल के पत्थर हैं। उनकी राजनीति जादूगर जैसी है, कैमरे से लेकर परिधान तक तय है। रोशनी कहां पड़ेगी कैमरा कहां रहेगा सब कुछ तय है तो 7 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 25 साल की सत्ता का कीर्तन सुनने के लिए, देखने के लिए तैयार रहिए।


