24hnbc
भाजपा का तगड़ा परिवारवाद जूदेव पर मेहरबान
- By 24hnbc --
- Tuesday, 18 Aug, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 19 अगस्त 2026।
दूसरे राजनीतिक दलों को परिवारवाद पर लेक्चर देने वाली भारतीय जनता पार्टी स्वयं छत्तीसगढ़ में परिवारवाद के नाम पर जूदेव वाद चला रही है। इस एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग निगम मंडल और संगठन के विभिन्न पद पर हैं। दिलीप सिंह जूदेव जयपुर राजघराने के मुखिया रहे और वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उनके समर्थक थे। जूदेव के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष हैं उन्हें विधानसभा का टिकट मिला था पर वह हर हैं। उनके बड़े भाई पूर्व संसदीय सचिव युद्ध वीर सिंह युद्ध की पत्नी संयोगिता सिंह को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया गया और वह चुनाव हार गए। संयोगिता प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी में है। प्रबल प्रताप सिंह के सबसे बड़े भाई दिवंगत शत्रुंजय प्रताप सिंह की पत्नी प्रियवदा सिंह राज्य महिला आयोग की सदस्य है उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला है। शत्रुंजय के बेटे शौर्य प्रताप जयपुर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हैं। जूदेव के भतीजे पूर्व राज्यसभा सदस्य रणविजय सिंह प्रदेश कार्यकारिणी में है उनके बेटे यश प्रताप सिंह जयपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष हैं। दिलीप सिंह जूदेव के भतीजे विक्रमादित्य के पुत्र विजय आदित्य जयदेव युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं। जूदेव समर्थकों में सुशांत शुक्ला को बिलासपुर की बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला और वह चुनाव जीते शेष समर्थक कुछ खास नहीं पाए। मनीष मिश्रा एक ऐसा ही नाम है। जूदेव के कई समर्थक हासिये पर चले गए कुछ समर्थक कहते हैं परिवार वाद से फुर्सत मिलती तब तो समर्थकों की चिंता करते।


