राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग में घूम रहा कागज
सीलिंग जमीन का बंदरबांट, नक्शा छेड़छाड़ की जांच क्या होगी पूरी
- By 24hnbc --
- Sunday, 28 Jun, 2026
24hnbc.com
बलौदाबाजार, 29 जून 2026।
जिले में राजस्व विभाग का बड़ा बुरा हाल है और लगातार कई तरह के आवेदन राजस्व विभाग में किसान देते आ रहे हैं मगर विडंबना यह है कि सही जगह पर सही कार्य न होने से वह कागज कहां से कहां जा रही है और अब उच्च अधिकारी भी अभी अपने अधीनस्थ कार्यायलयों को शाखा में भी पत्र व्यवहार कर रहे हैं मगर उनका भी परिपालन नहीं होना और वह भी शिथिलता से होना या बड़ी विडंबना है जिले में कई तरह की शिविर और सुशासन त्यौहार में भी इस तरह के बड़े-बड़े शिविर का आयोजन हुआ और लगातार हर हफ्ते मंगलवार को जन दर्शन का भी कार्यक्रम होता है मगर फाइल फिर भी अधूरी होती है कई फाइल आगे बढ़ती रहती है और कई प्रकरण का निराकरण शीघ्र भी होता है मगर यह कैसी विडंबना की एक ही आवेदन का प्रकरण 2017 से अभी तक अटका आखिर क्या कलेक्टर बदलते रहेंगे तहसीलदार बदलते रहेंगे प्रशासन के अमला बदलते रहेंगे मगर जांच अधूरी अधूरी और अधूरी ही रहेगी। मामला इस प्रकार से है कि ग्राम तुरमा तहसील भाटापारा के किस छक्कन दास मन्हारे के द्वारा नशे में छेड़छाड़ करने वाले पटवारी के ऊपर कारवाई तथा सीलिंग जमीन को गायब करने वाले के ऊपर एफआईआर करने की बात आवेदन के माध्यम से जिलाधीश को दिए,जिस पर जिलाधीश ने एक कागज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भाटापारा को दिए और दूसरा आवेदन पुलिस प्रशासन को मार्किंग हुआ जो अभी वर्तमान में ग्रामीण थाना भाटापारा में है मगर दोनों ही कागजों का निराकरण किस तरह से होगा या हो रहा है अभी तक तो मामले का एक प्रतिशत की भी जानकारी नहीं मिल पा रही है और किसान लगातार अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा के चक्कर काट रहे हैं और ग्रामीण थाना भी में जो कागज है अभी तक जांच की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ पाई है। किसान ने बताया कि लगातार उसे जांच कर रहे हैं कि बाद अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा मिल रही है मगर जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।


