24hnbc
संभव नहीं दिखता छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन का चुनाव
- By 24hnbc --
- Tuesday, 24 Mar, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 24 मार्च 2026।
27 मार्च को होने वाला छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पर फिर से संकट के बादल छा गए हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद ही कक्ष क्रमांक 5 में आपत्तियों का ताता लग गया है। पहले ही दिन व्हिसल ब्लोअर यशराज सिंह और बिनु बैनेट की ओर से 15 शपथ पत्र के साथ आपत्तियों की गई, पूर्व वाइस चेयरमैन अतुल ऑथर ने 20 आपत्तियां प्रस्तुत की है। लॉरेंस गुट से भी कुछ आपत्तियां आई है। ऐसा लगता है कि 2022 की कालातीत मतदाता सूची और 2024 की निरस्त मतदाता सूची का भेद खुल जाने के बाद अब इस चुनाव पर संकट छा गया है। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद 17 तारीख से 20 तारीख तक दाबा आपत्ति आमंत्रित की गई जबकि दावा आपत्ति मतदाता प्रकाशन सूची के बाद आमंत्रित होनी चाहिए।
समिति चुनाव धारा 33(1) रहती है कि मतदाता सूची में कोई भी नया नाम नहीं जोड़ा जा सकता। 2022 की मतदाता सूची कालातीत है और 2024 की मतदाता सूची को विधि मान्य नहीं पाया गया। नहीं मतदाता सूची 2027 में ही बने सकती है। ऐसे में छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन का चुनाव होना दिखाई नहीं देता।
इतनी कानूनी पेचीदगियों के बाद चुनाव अधिकारी एसडीएम रायपुर चुनाव कराने के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं।


