24hnbc
गोली काण्ड का चालान प्रस्तुत
- By 24hnbc --
- Friday, 23 Jan, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 24 जनवरी 2026।
मस्तूरी गोलीकांड में सेंट्रल जेल में बंद अभियुक्तों के विरुद्ध मस्तूरी थाने ने निर्धारित समय सीमा के भीतर कोर्ट में चालान प्रस्तुत कर दिया। 23 जनवरी को प्रस्तुत किया गया चालान वजन में बहुत ज्यादा है चालान प्रस्तुत होते समय किसी अभियुक्त को पेशी में उपस्थित नहीं किया गया था उसके अधिवक्ता ही उपस्थित थे।
पुलिस ने दो नामजद अभियुक्त को नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटले को अपराधिकृत का मास्टरमाइंड बताया है और प्रावधान के तहत उनके विरुद्ध पूरक चालान का अधिकार सुरक्षित रखा है। जेल में निरुद्ध आठों अभियुक्तों की ओर से गिरफ्तारी दिनांक से आज तक कोई भी जमानत आवेदन नहीं लगा। अग्रिम जमानत का आवेदन टाकेश्वर पाटले की ओर से उनके अधिवक्ता ने सत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था जो खारिज हो चुका है।


