24hnbc
राम सिंह की गिरफ्तारी बुद्धि और चालाकी के बीच झूल रही है
- By 24hnbc --
- Thursday, 17 Sep, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 सितंबर 2026।
28 अगस्त त्यौहार राखी के समय खपड़गंज जो कोतवाली थाना अंतर्गत आता है में दो गुट के संघर्ष में पूरे शहर का सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल बिगाड़ ही दिया था। दूसरे दिन ऐसे प्रशासन सक्रिय हुआ कुछ कानून व्यवस्था की बात की गई और कुछ काम शांति मार्च के माध्यम से किया गया। पुलिस ने सड़क पर डंडा पीते हुए एक अपराधी तत्व सोहेल खान को तो गिरफ्तार करके कोर्ट में प्रस्तुत किया पर दूसरा नाम जड़ आरोपी राम सिंह ठाकुर आज तक गिरफ्तारी से बचने में सफल है।
त्योहारों की श्रृंखला शुरू हो चुकी थी 28 तारीख के पहले एक पक्ष का त्यौहार था और श्रृंखला दूसरे पक्ष की है। क्या कारण है कि बहु संख्या समाज के जुड़े होने के कारण एक अभियुक्त लगातार फरार है। पुलिस प्रशासन जाने कि उन्होंने राम सिंह की गिरफ्तारी के लिए कितना प्रयास किया...? क्या इस प्रयास में यह तरीका भी शामिल था कि मामले को ठंडा करो फिर गणेश आने दो और सब कुछ विघ्नहर्ता के भरोसे छोड़ दो। गणेश जी को बुद्धि का देवता भी कहा जाता है पर अब तो बुद्धि से ज्यादा चालाकी का महत्व है।

