No icon

24hnbc

स्कूली छात्रों ने जाना वरिष्ठजनों का अपने जीवन में महत्व, बुजुर्ग हुए सम्मानित

24hnbc.com
महासमुंद 3 October 2026। 
 अंतर्राष्ट्रीय वृध्दजन दिवस पर कर्मा विद्यालय के स्कूली छात्र अपने जीवन में वरिष्ठजनों की महत्ता से अवगत हुए और शाला परिवार द्वारा माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित वरिष्ठजन सेवा सदन में आश्रयरत बुजुर्गों को एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। 
आत्मीय कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शाला परिवार ने बुजुर्गों से बातचीत की तथा उनके प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर फाउंडेशन की संचालिका श्रीमती उषा साहू ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव और संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वृद्धजनों की सेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा सामाजिक और मानवीय दायित्व भी है। ऐसे कार्यक्रमों से बुजुर्गों को अपनत्व और सम्मान का एहसास होता है तथा बच्चों में भी संस्कार, संवेदनशीलता और सेवा भावना विकसित होती है।
उन्होंने कर्मा विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा वृद्धजनों के सम्मान के लिए किया गया।
 इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित शैलेंद्र कुमार पटले प्रिंसिपल आत्मानंद विद्यालय समोदा ,नंदकुमार साहू, जितेंद्र साहू, रामकृत साहू, नम्रता देवांगन, शिक्षक गण , पूजा साहू, टिकेश्वरी मानिकपुरी,सुमन चक्रधारी , वंदना साहू, संजना साहू इंदु साहू , पुष्पा साहू सावित्री साहू पूर्णिमा ,सरोजनी सोनी ने अपनी सहभागिता प्रदान दिए।