बार काउंसिल चुनाव
हमने तो पहले ही कहा था चल रहा है बहुत कुछ गड़बड़
- By 24hnbc --
- Thursday, 08 Jan, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 9 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल की सामान्य सभा जो 9 जनवरी को होने वाली थी बार काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष ने सभा रद्द कर दी। चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद भी मिल रही भ्रष्टाचार के व्यापक शिकायतों के परिपेक्ष में अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने इस सभा को रद्द करने का निर्देश दिया। पत्र में लिखा कि पूर्व हाई कोर्ट जज और दो सीनियर एडवोकेट की कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी उसके बाद ही तय हो सकेगा। जब स्टेट बार काउंसिल के चुनाव चल ही रहे थे तब भी 24 hnbc ने ही सबसे पहले चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने और पदाधिकारी बनने के लिए कैसे-कैसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं का खुलासा किया था।
अध्यक्ष के पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ बार काउंसिल के पदाधिकारी के चुनाव 9 जनवरी 2026 को होने वाले हैं। उन्हें पता चला है कि पूरे चुनाव के दौरान कुछ सदस्य भ्रष्टाचार में पूरी तरह शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में समर्थन हासिल करने के लिए उपहार स्वरूप कार से लेकर बड़ी मात्रा में नगद बांटने की खबर है। संज्ञान में यह भी आया कि गैर प्रेक्टिस एडवोकेटों ने गलत तरीके अपना कर स्वयं को चुनाव जीत लिया है। यदि यह साबित होता है तो ऐसा आचरण कानूनी पेसे को नियंत्रित करने वाले वैधानिक ढांचे के विपरीत होगा। ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने और पद धारण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अध्यक्ष महोदय का पत्र तो अब आया पर चुनाव में क्या-क्या हुआ है क्या-क्या हो रहा था इसका खुलासा हमने इस समय ही कर दिया था।


