24hnbc.com
महाधिवक्ता कार्यालय में जीवित है कांग्रेस की परंपरा
- By 24hnbc --
- Tuesday, 18 Nov, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 नवंबर 2025।
कम से कम एक मामले में भाजपा ने कांग्रेस की परंपरा को जारी रखा और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में राज्य के महाधिवक्ता ने इस्तीफा दिया। महाधिवक्ता का पद पूरी तरह से राजनीतिक नियुक्ति वाला है इसे ऐसा मानने में कोई किंतु परंतु नहीं है। छत्तीसगढ़ में इसके पहले भी महाधिवक्ता के इस्तीफे हुए हैं। बाहर से तो इस बार सब कुछ शांत नजर आता था, पर अंदर ही अंदर नए महाधिवक्ता की खोज हो रही थी। ऐसा सूत्र बताते हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया उन्होंने चेस बोर्ड पर एक दो ढाई की चाल दी, इस्तीफा की स्क्रिप्ट आती नया नाम तय होने के बाद तो उसके पहले इस्तीफा देकर विसात जिसने बिछीई थी उसे झटका तो दे दिया गया। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में ही आउटसाइडर को महाधिवक्ता पद नहीं जाए के लिए घोषित आंदोलन हुआ था पर आउटसाइडर को ही यह पद मिला था। पर वह आउटसाइडर जो जज बनने के लिए तैयारी कर रहा था उसे छोटे पद पर ही संतोष करना पड़ा अब नए महाधिवक्ता के नाम की चर्चा हो रही है और हर संभावित नाम के साथ यह देखा जा रहा है कि उसने वकालत के समय किस-किस व्हीआईपी के लिए पैरवी की, और उसका राजनीतिक बैकग्राउंड क्या था। जो भी व्यक्ति अपना टर्म पूरा नहीं कर पता उसकी कुंडली में सूर्य और राहु कहां बैठे हैं यह देखा जा रहा है और संभावित उम्मीदवारों की कुंडली पर भी ज्ञानियों की नजर है। क्योंकि इस इस्तीफे ने यह तो बता दिया कि महाधिवक्ता कार्यालय में कांग्रेस की परंपरा जीवित है।


