24hnbc
बर्जेस स्कूल में सीडीबीई की वैधानिक समिति आज आयेगी
- By 24hnbc --
- Sunday, 02 Nov, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 नवंबर 2025।
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन पंजीकृत की वैधानिक समिति आज बिलासपुर पहुंचने वाली है। समिति की अध्यक्ष शशि वाघे का यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है कि बर्जेस स्कूल और मिशन स्कूल बृहस्पति बाजार में वित्तीय अनियमितता की बड़ी खबरें बाहर आती है। यह वित्तीय अनियमितता का आरोप प्राचार्य और अवैधानिक समिति जिसका नेतृत्व नितिन लॉरेंस करते थे के समय का है।
लगभग 1 वर्ष पहले शिकायतकर्ता हैरी न्यूटन की लिखित शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच भी कराई थी पर जांच प्रतिवेदन आज तक नहीं मिला। सूत्र बताते हैं कि उसे जांच में भी फीस, बगैर किए गए निर्माण कार्य का भुगतान और गैर जरूरी पुस्तक बदलाव के लंबे कमिशन के तथ्य थे। इस लिहाज से समिति का दौरा महत्वपूर्ण है। समिति ने छत्तीसगढ़ में संचालित 19 स्कूल में कई जगहों के प्राचार्य बदले हैं।


