No icon

24hnbc

अपंजीकृत डायोसिस के नितिन ने रायपुर पुलिस प्रशासन को बनाया धूर्र

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 अक्टूबर 2025। 
9 अक्टूबर को सीडीबीई के अवैधानिक गुट ने रायपुर पुलिस प्रशासन के समक्ष इस आशय का वादा किया था कि 29 सितंबर को रजिस्टर ने जो आदेश दिया है। उसका पूरा पालन होगा और वैधानिक घोषित की गई शशि वाघे की समिति को पूरे 19 स्कूल का संचालन 13 तारीख को शौप दिया जाएगा। आज 13 तारीख थी वैधानिक घोषित किए गए समिति के पदाधिकारी और पुलिस के आला अधिकारी दिन भर नितिन लॉरेंस और उसके प्रतिनिधि जयदीप रॉबिंसन का इंतजार करते रहे पर ना तो वह आए ना ही उनका कोई प्रतिनिधि सब का मोबाइल भी बंद था। बताया जाता है कि अवैध घोषित किया गया लॉरेंस गुट किसी भी तरह से स्टे लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है और जब तक स्टेट नहीं मिल जाता इसी तरह तिकड़म म की जाती रहेगी।