No icon

24hnbc

मिर्ची पाउडर से लेडीज़ गैंग ने किया युवकों पर हमला

24hnbc.com
बिलासपुर , 28 सितंबर 2025।
शहर के बस स्टैंड रोड पर शनिवार रात लगभग 10 बजे हुई घटना का यह वीडियो दहलाने वाला है । मामला इस प्रकार है कि दो युवतियों ने अचानक दो युवकों पर मिर्ची पाउडर फेंककर हमला कर दिया। आमतौर पर मिर्ची पाउडर आत्मरक्षा के लिए प्रयोग किया जाता है, लेकिन इस घटना में इसे डराने-धमकाने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और युवकों के अनुसार, दोनों युवतियां पहले उनसे “सेटिंग” के बहाने मिलीं और बाद में अधिक पैसे की मांग करने लगीं। जब युवकों ने पुलिस थाने चलने की बात कही, तो युवतियों ने उन पर मिर्ची पाउडर फेंका और भाग निकलीं। इतना ही नहीं, जाते-जाते उन्होंने युवकों को थप्पड़ भी मारे। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां लगभग तालिबानी अंदाज़ के कपड़ों में थीं, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी सकते में आ गए। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल दोनों पक्षों को तलाशा जा रहा है ताकि असलियत सामने लाई जा सके। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर इस पर सख़्त कार्रवाई नहीं हुई, तो त्योहारों के मौसम में शहर में भय और असुरक्षा का माहौल बन सकता है। ???? सवाल यह है कि आत्मरक्षा के नाम पर दिया गया हथियार, कहीं गलत हाथों में अपराध का औज़ार तो नहीं बन रहा?