No icon

24hnbc

मिस्टर मिन्ट 1 महीने से नदारत निवेशक चुप क्यों...

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 अगस्त 2025। 
नेट पर जाकर देखें मिस्टर मिन्ट कथित क्रिप्टो कॉइन एक महीने से बंद है और 5 महीने पूर्व हमने अपने एक समाचार में मिन्ट के क्रैश होने की बात कही थी। सवाल उठता है कि बिलासपुर जैसे छोटे शहर में पांच विश्वविद्यालय हैं जहां लघु शोध प्रबंध कुछ डिग्री पाठ्यक्रमों में अनिवार्य है और कहीं भी क्रिप्टो में ब्लाकचेन और ठगी पर अध्ययन नहीं हुआ। एमएनपी, मिनट का शॉर्ट फॉर्म है। पैसा कमाने वाली बुद्धि से क्रिप्टो में निवेश को ब्लॉकचेन से जोड़ दिया है और ठगी के धंधे को पकड़ लिया है। बिलासपुर का मुख्य सब्जी बाजार बृहस्पति जो एक समय सट्टे के कारण परेशान था अब मिन्ट की चेन ब्लॉक से बर्बाद हुआ सट्टे में तो लगने वाला₹10 में भी खेल लेता था। ओपन, क्लोज, जोड़ी में से तीन अंक में खेलने वाला था और शेष अंकों पर खिलवाने वाला पर, ब्लाकचेन में जहां एप के माध्यम से पैसा लगाना है और पैसे तभी कमाए जा सकते हैं जब आईडी जेनरेट की जाए तो मामला निवेदक के हाथ से पूरी तरह निकल जाता है। पूरे बाजार में कुसूर फुसूर करते-करते पता चला यशवंत कुर्रे को दो दर्जन लोग ढूंढ रहे हैं और आधा दर्जन लोग ने कुर्रे को संरक्षण देकर गायब कर लिया है। बिलासपुर से मुंगेली तक होटलों में सेमिनार चलते थे। ट्रंप से सूनक तक दावे किए जाते थे निवेशकों में नेटवर्क मार्केटिंग के पुराने खुशट तो आरबीआई पर राज करेंगे का सपना दिखते थे। कुर्रे जैसा मात्र साक्षर तीन लग्जरी कर का मालिक सबको कर का मालिक बनवाने का रोल मॉडल था। इतना सब हो गया पर किसी थाने में कोई शिकायत नहीं आखिर यह कैसी चुप्पी है।