24hnbc
डायोसिस के नितिन-जयदीप को उच्च न्यायालय का बड़ा झटका, याचिका खारिज
- By 24hnbc --
- Tuesday, 24 Jun, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 25 जून 2025।
संभागीय आयुक्त के न्यायालय से हर जाने के बावजूद छत्तीसगढ़ डायोसिस पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी होल्डर नितिन लॉरेंस, जयदीप रॉबिंसन और उनके साथियों ने शासकीय संपत्ति घोषित हो चुके मिशन अस्पताल पर कब्जा करने का प्रयास किया। यह घटना 28.8.2024 की है। 29.8.2024 को मयंक मणि दुबे राजस्व निरीक्षक नजूल शाखा ने सिविल लाईन थाना बिलासपुर में उपस्थित होकर नितिन लॉरेंस, जयदीप रॉबिंसन व अन्य के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने छत्तीसगढ़ डायोसिस के बैनर पोस्टर लेकर शासकीय संपत्ति पर कब्जे की कोशिश की परिसर में लगे हुए कैमरे को छाती पहुंचाई। थाने ने शिकायत पर 3-5, 324, 329 बीएनएस तहत मामला दर्ज किया। एफआईआर क्रमांक 801, एफआईआर कायमी के विरुद्ध आरोपियों ने उच्च न्यायालय में एफआईआर खारिज करने के लिए याचिका प्रस्तुत की मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस के डीबी में हुई। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि एफआईआर रद्द करने का कोई कारण नजर नहीं आता।
19 जून 2025 को सिविल लाईन थाना रायपुर में नितिन लॉरेंस, जयदीप रॉबिंसन अन्य चार के विरुद्ध नॉन कंपाउंडेबल धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। साथ ही छत्तीसगढ़ डायोसिस अपंजीकृत के अवैतनिक पदाधिकारीयों के ख़िलाफ़ तिल्दा जिला रायपुर के थाने में भी जन समूह को भड़काने, घर में बलात पूर्वक घुसने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। इस एफआईआर में तो डायोसिस की बिशप सुषमा कुमार प्रथम आरोपी है। भिलाई के एक थाने में नीलिमा रबिंसन उम्र लगभग 70 वर्ष ने नितिन लॉरेंस के विरुद्ध गाली-गलौज, अभद्र भाषा में टीका-टिप्पणी की एफआईआर दर्ज कराई है। महासमुंद में पिथौरा थाने में भयादोहन से रकम मांगने की शिकायत विवेचनाधिन है।
कलेक्टर बिलासपुर, कलेक्टर रायपुर को सीडीबीई द्वारा फर्जी तरीके से संचालित 19 स्कूलों में लगातार हो रहे आर्थिक घपले की शिकयत लगातार की जा रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में डायोसिस के 45 चर्च में कोई-न-कोई न्यालीन मामले चल रहे हैं। डायोसिस अपंजीकृत और उसके पदाधिकारीयों की इतनी विवादास्पद स्थिति इसके पहले कभी नहीं हुई।


