No icon

24hnbc

शिकायत पर अग्रसेन चौक रोड स्थित चाईनीस किचन संस्थान का औचक निरीक्षण में एक 13 वर्ष का बालक नियोजित होना पाया

24hnbc.com
बिलासपुर, 23 जून 2025।
आज दिनांक 23 जून 2025 बाल श्रम निषेध के तारतम्य में जिले में गठित टास्क फ़ोर्स के सदस्य विभाग के प्रतिनिधिगण श्रम निरीक्षक द्वय विमल मिश्रा एवं विशेष कुमार व्यास तथा जिला बाल सरंक्षण ईकाई बिलासपुर से परामर्श दाता चंद्रशेखर तिवारी एवं अल्का लकड़ा की टीम द्वारा प्राप्त सूचना, शिकायत पर अग्रसेन चौक रोड पर स्थित चाईनीस किचन संस्थान का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें एक 13 वर्षीय बालक जो बिहार का निवासी है नियोजित होना पाया गया, जिसे टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू की कार्यवाही करते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, श्रम निरीक्षक गण विमल मिश्रा एवं श्री विशेष व्यास द्वारा बालक एवं कुमार श्रम (प्रतिषेध और विनियमन)अधिनियम 1986 संशोधित अधिनियम 2016 की धारा 3 एवं धारा 12 के अंतर्गत आगे की वैधानिक कार्यवाही संस्थान के विरुद्ध की जा रही है