No icon

24hnbc

राशि का लेबर ठेकेदार नहीं है प्लांट का पंजीकृत ठेकेदार

24hnbc.com
बिलासपुर, 18 जून 2025।
          लुटेरों ने राड से हमला कर ठेकेदार का पैर तोड़ा और फिर लूटपाट की राशि स्टील प्लांट के लेबर ठेकेदार पर राड लाठी से जानलेवा हमला, ₹10000 लूट कर भागे इन हैडलाइन से तीन दिन पूर्व दैनिक अखबार पटे पड़े हैं। पीड़ित विकास तिवारी के बारे में बताया गया कि पराघाट मस्तूरी स्थित राशि प्लांट में वह लेबर ठेकेदार है। शनिवार की रात वह प्लांट से घर लौट रहा था। ठाकुर ढेका के पास तीन बाइक उसके पास आई जिसमें 6 लोग सवार थे। लेबर ठेकेदार को रोका लाठी, राड से हमला किया और उसका बैग चेक किया। मोबाइल पटक कर तोड़ दिया बैग में रखे 10000 निकाल लिए एफआईआर सुनीता तिवारी पति सुरेश तिवारी ने दर्ज कराई। कहा जाता हैं कि पीड़ित शिकायत ही दर्ज नहीं कर रहा था। विकास तिवारी को राशि स्टील में लेबर ठेकेदार बताया जाता है। राशि स्टील बिलासपुर जिले की ही नहीं राज्य की नामी-गिरामी औद्योगिक यूनिट है।
हमने स्थानीय श्रम में विभाग से राशि स्टील में पंजीकृत लेबर ठेकेदार की जानकारी ली राशि स्टील में चार लेबर ठेकेदार है। दो नाम है और दो इंटरप्राइजेज है। कलाम खान, सुखदेव भार्गव, रजनीश इंटरप्राइजेज संचालक प्रतिभा मिश्रा, सीमा इंटरप्राइजेज संचालक सीमा साहू विकास तिवारी तो राशि के पंजीकृत लेबर ठेकेदार है ही नहीं.... एक अन्य बात पराघाट से ठाकुर ढेका की दूरी पर्याप्त है। और किसी को पीटने के लिए, लूटने के लिए इस दूरी के बीच में कई ऐसे पड़ाव हैं जहां कैमरे भी नहीं लगे हैं। ऐसे में छह हमलावर विकास तिवारी को ठाकुर ढेका में ही रोक कर क्यों पीटते हैं ...? पिछले कुछ माह से राशि स्टील उद्योग श्रमिक विवाद को लेकर चर्चित संस्थान है। मई माह मे आरती यादव नाम की अनुकंपा वाली युवती ने अपने ही प्लांट के कुछ प्रभावशाली लोगों से प्रताड़ित होने की शिकायत की थी। अपनी दूसरी शिकायत में आरती ने प्रबंधन द्वारा घर तक आदमी भेज कर दबाव पूर्वक समझौता करने की शिकायत की थी।