No icon

24hnbc

विभाग की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा बर्दाश्त नहीं करेंगे

24hnbc.com
बिलासपुर, 15 मई 2025। 
वेटनरी के भीतर स्थित गौशाला शासन की जमीन पर अनाधिकृत कब्जा है। और अनाधिकृत कब्जा करने वालों को स्थान खाली करना ही पड़ेगा। यह बात सयूक्त संचालक पशु सेवा से कहीं उन्होंने बताया कि इस संबंध में गौशाला वालों ने एक ज्ञापन प्रशासन को दिया था। विभाग ने इस स्पष्ट लेख किया है कि उस स्थान पर पुरी भूमि विभाग की है। अपने फ्यूचर प्रोग्राम विस्तार के लिए पूरी जमीन उपयोगी है। 
गौ सेवा के लिए शासकीय नियम मुताबिक यदि कोई मांग करता है तो उसे विधिवत संबंधित विभाग में आवेदन करना चाहिए। 
सुशासन तिहार के संबंध में उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार हर स्तर पर कैंप लगाएं जा रहे हैं और शासकीय योजनाओं के अनुसार आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं। बकरी पालन, शुअर, बतख और गाय के लिए योजनाएं हैं। जिनका लाभ कृषक ले सकते हैं तथा इस योजना पर 50 प्रतिशत तक अनुदान है। निगम क्षेत्र और अन्य स्थानों पर पशु पक्षी विक्रय करने वालों के लिए उन्होंने कहा कि अंतिम बार पंजीयन के लिए निवेदन किया जा रहा है इसके बाद बीएनएस के तहत मामले दर्ज करने शासन स्तर पर कार्यवाही होगी अता समस्त पशु पक्षी विक्रेता दुकानदारों से निवेदन है कि वे अपना पंजीयन जल्द करा लें।