24hnbc
स्वास्थ्य विभाग के कोविड कारनामे के अलावा है कई वित्तीय गड़बड़ियां
- By 24hnbc --
- Friday, 31 May, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 1 जून 2024।
मामला केवल सिम्स की बदहाली का नहीं यहां तो स्वास्थ्य विभाग के कुएं में भांग घुली है। नूतन चौक स्थित स्वास्थ्य विभाग का दफ्तर जो जिला और संभाग पर निगरानी करने का नाटक करता है उसके कई कारनामे, जिले में एक ऐसा ब्लॉक है जहां के खंड चिकित्सा अधिकारी का तबादला कुछ वर्ष पहले जिला अस्पताल कर दिया गया और उन्हें जिला अस्पताल में काम भी सौंप दिया गया। ड्यूटी भी ज्वाइन हो गई फिर खेला हुआ नोट की खनक या राजनीति की तिकड़म मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आदेश में संशोधन किया। डॉक्टर साहब चार दिन एक स्थान पर और 2 दिन ब्लॉक में बैठेंगे, इस आदेश में उनके वित्तीय अधिकार को लेकर कुछ नहीं कहा गया पर खंड चिकित्सा अधिकारी वित्तीय प्रभार भी उपयोग कर रहे हैं।


