24hnbc
महिला पत्रकार पर पुलिस का यौन हमला पीपीपी ने की कठोर निंदा
- By 24hnbc --
- Sunday, 04 Oct, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 अक्टूबर 2026।
दिल्ली पुलिस के द्वारा महिला पत्रकारों के साथ किया गया यौन दुर्व्यवहार अब सीधा बताता है कि सरकारी एजेंसियां किस तरह किस तरह लोकतंत्र के हर आधार को गिराने पर आमद है। प्रगतिशील पत्रकार परिषद की बैठक में दिल्ली की पत्रकार साथी रोजी के साथ एसीपी विवेक भगत द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की गई। सदस्यों ने एक मत से कहा की पत्रकारिता किसी खेमे विशेष की नहीं है। जब कभी पुलिस वाले भी स्वयं अपनी मांगों के लिए आंदोलन करते हैं तो पत्रकार उन्हें भी कवरेज देते हैं और उनके बातों को प्रमुखता से रखते हैं। और यही काम दिल्ली के पत्रकार साथी जंतर मंतर पर कर रहे हैं। ऐसे में महिला पत्रकारों पर सीधा यौनिक हमला लगता है कि पुलिस ने खाकी छोड़ आरएसएस की निक्कर पहन ली है।
देश में कोई भी व्यवस्था हो स्वस्थ पत्रकार अपना काम हर स्थिति में करेगा और महिला पत्रकारों या किसी भी पत्रकार के साथ पुलिस का जुल्म किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

