No icon

पितृपक्ष में मंत्री की भोज वार्ता

प्रधान सेवक का किया यश गान प्रश्न सुनना भी नहीं समझा मुनासिब

24hnbc.com
बिलासपुर, 5 अक्टूबर 2026। 
65 पॉइंट, 9 पेज स्वास्थ्य मंत्री ने डबल इंजन सरकार के यश गान को पूरा किया पर जब जवाब देने की बारी आई तो उठकर चलते बने। छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत पितृ पक्ष में पत्रकारों को भोज वार्ता कर रहे थे। पेट पूजा के पहले उन्होंने प्रधान सेवक के कार्यों की पूरी काल्पनिक लिस्ट पढ़ी और पत्रकारों ने आज्ञाकारी छात्रों के समान इमला नोट किया पर जब पूछना शुरू किया तो मंत्री महोदय का गला सूख गया और बिना जवाब दिए उठ गए। समर्थकों ने पत्रकारों को कहा भोजन करें ।
बिलासपुर जिले की स्वास्थ्य विभाग की हालत खराब है सिम्स, सुपर स्पेशलिटी साहित्य जिला अस्पताल, ब्लॉक स्तर के अस्पताल सब की अपनी-अपनी समस्याएं हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम में दो-दो तीन-तीन माह तनख़ाह नहीं मिलती ऐसे दर्जनों प्रश्न लेकर पत्रकार बैठे थे पर मंत्री श्याम बिहारी प्रश्नों का जवाब भी नहीं देना चाहते थे। यदि कहे तो प्रश्न ही सुना नहीं चाहते थे।