No icon

24hnbc

मतदाता सूची में हुई है जबरदस्त कांट-छांट, बूथ दर बूथ भटके मतदाता निराश गये घर

24hnbc.com
बिलासपुर,7 मई 2024।
सुबह 7:00 से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने खड़े थे पर बहुत से लोगों का नाम किन्हीं किन्हीं कारणों से मतदाता सूची से डिलीट था। ऐसे में उन्हें मतदान करने नहीं मिला परिवार के 6 सदस्यों का नाम चांटा पारा में तो दो सदस्य का नाम सीएमडी कॉलेज बूथ पर किस कारण हुआ, यह समझ के परे था। 4 महीने पूर्व जिस मतदाता ने तिलक नगर प्राथमिक शाला में वोट दिया हो पिछले लोकसभा चुनाव में भी इस बूथ पर मतदान किया हो उसका नाम सीएमडी कॉलेज बूथ पर कैसे चला गया। इसी तरह की अनियमितता मोपका बूथ क्रमांक 212 पर भी हुई है और बड़ी संख्या में मतदाता का नाम अपने आप कटा है। एक तरफ जिला प्रशासन 100% मतदान की अपील करता है और दूसरी तरफ मतदाता जब मतदान करने पहुंचता है तो उसे पता चलता है कि सूची में उसका नाम ही नहीं है या कट गया।
 वैसे मतदान केंद्रों पर जो व्यवस्था है वह औसत दर्जे से बहुत अच्छी है। उपस्थित सरकारी कर्मचारी, संगवारी, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड का व्यवहार व सहयोग अच्छा है और मांगे जाने पर वे सहयोग भी कर रहे हैं। रोज की अपेक्षा धूप ने भी व्यवस्था का सहयोग किया। 
जिला प्रशासन ने केचुआ के निर्देश पर मतदान के बाद फोटो के लिए सेल्फी प्वाइंट बनने पर जब जिन्हें चुनाव का रोल मॉडल बनने का अधिकार मिला वे ही सेल्फी प्वाइंट के स्थान को छोड़कर बूथ के अंदर उंगली की स्याही की फोटो खिंचवाकर उसे सरकारी तंत्र से वायरल कराए को इसे नियमों का पालन या उल्लंघन किस श्रेणी में रखा जाएगा।