No icon

24hnbc

छत्तीसगढ़ भवन के केयर टेकर ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को आचार संहिता का हवाला देकर वॉशरूम इस्तेमाल करने से किया माना

24hnbc.com 
बिलासपुर, 27 अप्रैल 2024। 
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आज दोपहर बिलासपुर पहुंची तो छत्तीसगढ़ भवन के केयर टेकर ने उन्हें वाशरूम इस्तेमाल करने से आचार संहिता का हवाला दे कर कमरा उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया वे दस मिनट तक छत्तीसगढ़ भवन के परिसर में कार में बैठी रही ।
उनके साथ चल रहे रायपुर के कांग्रेस नेता नितिन भंसाली छत्तीसगढ़ भवन के केयर टेकर यादव से बात की उसके बाद उन्होंने कलेक्टर अवनीश शरण से मोबाइल पर बात की तो कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ भवन में कक्ष इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी लेकिन अलका लांबा शायद गुस्से में थी, उन्होंने कहा यहां हमारे बहुत सारे कांग्रेस नेता है जिनके यहां हम जा सकते है इसलिए यहां से तुरंत चलिए। तब तक पूर्व विधायक रश्मि सिंह और अन्य कांग्रेस नेत्री पहुंच चुकी थी। अलका लांबा और नितिन भंसाली तुरंत छत्तीसगढ़ भवन से रवाना हो गए ।