बोली में हिस्सा लेने वाली प्रगति के विरुद्ध षड्यंत्र तो नहीं
बीपी जैकेट टेंडर समाप्ति के पूर्व ही क्यों गढ़ी गई शिकायत
- By 24hnbc --
- Tuesday, 12 Mar, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 13 मार्च 2024।
बुलेट प्रूफ जैकेट (बीपी) के संबंध में पीएचक्यू छत्तीसगढ़ में 16 जनवरी 2024 टेंडर को दूसरी बार कॉल किया। इस पर बिड 11 मार्च शाम 4:00 बजे तक होनी थी आश्चर्य की बात है कि प्रगति के संदर्भ में एक समाचार 10 मार्च को ही वायरल होना प्रारंभ हुआ, समाचार जी शिकायत के आधार पर बना है उसे शिकायत में शिकायतकर्ता का कोई नाम नहीं है। पीएचक्यू का टेंडर क्षेत्रीय स्तर पर नहीं है इसमें पात्रता रखने वाली कोई भी कंपनी कहीं से भी बिड कर सकती है। छत्तीसगढ़ में भी इस तरह की माल आपूर्ति करने वाली पात्र फर्म होगी तो प्रतिस्पर्धा से बाहर करने और किसी एक कंपनी को लक्ष्य निर्धारित कर छवि खराब करने के लिए ऐसी शिकायत आज बनाने वालों की कोई कमी नहीं है। कुल मिलाकर बीपी जैकेट टेंडर का मामला कंपनियों की प्रतिस्पर्धा स्वच्छता की हद से बाहर जाने वाला नजर आता है। इस संदर्भ में भड़ास पर मीडिया , 24 एचएनबीसी को प्रगति कंपनी की और से लीगल नोटिस होने की बात पता चली है।


