24hnbc रसोई
आसान विधि से घर में ही बनाएं लौकी प्याज के पकौड़े
आज हम आपको लौकी के पकौड़े बनाना सिखा रहे हैं, जो काफी आसानी से और कम समय में बनाए जा सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे आप लौकी और प्याज की पकौड़ी घर पर बनाकर खा सकती हैं और चाय की चुस्की के साथ इसका पूरा स्वाद आएगा.
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टीस्पून
धनिया पाउडर- 1/2 टीस्पून
गरम मसाला- 1/2 टीस्पून
हल्दी- 1 चुटकी
चाट मसाला- 1/2 टीस्पून
हरा धनिया- 2 टीस्पून (बारीक कटा)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी)
नमक- स्वादानुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
पकौड़ों बनाने की विधि:
1. सबसे पहले लौकी को निचोड़कर जितना हो सके उसका पानी निकाल दें और फिर मिक्सिंग बाउल में लौकी,प्याज,हरी मिर्च,लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,गर्म मसाला,हल्दी,जारी पाउडर,बेसन और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करे लें.
2. इसके बाद तेल को गर्म करें और उसके बाद लौकी के मिक्सचर से छोटे बॉल्स बनाते हुए कड़ाही में ड़ाले और इन्हें गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.
3 सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर से चाट मसाला डालकर चटनी के साथ सर्व करें, हर कोई आपका फैन हो जाएगा.


