24hnbc
अंत्योदय कार्ड धारी को वैक्सीन शेष को ठेंगा, युवाओं ने छला महसूस किया।
- By 24hnbc --
- Friday, 30 Apr, 2021
24 HNBC. बिलासपुर
बिलासपुर। आज 1 मई को 18 प्लस के युवाओं के लिए वैक्सीनेशन का काम शुरू होना था जिसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 तारीख को ही शुरू हो गया था। राज्य सरकार ने कल देर रात निर्णय लिया कि 18 प्लस वैक्सीन उन्हीं को लगेगा जो अंत्योदय कार्ड धारी होंगे।
आज केंद्र सरकार के आरोग्य सेतु ऐप में 18 प्लस के युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो गया और ऐप पर ही मैसेज के माध्यम से समय भी तय हो गया। युवा बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच रहे हैं किंतु सामान्य वर्ग के युवाओं को वैक्सीन नहीं लग रही है कई युवाओं ने कहा कि केंद्र प्रभारी हमारी जिंदगी की गारंटी दे दे क्योंकि हम तो वैक्सीन लगाने आए हैं क्योंकि ऐप पर रजिस्ट्रेशन भी हो गए हैं ऐसे में राज्य सरकार का यह निर्णय की अंत्योदय कार्ड धारी को ही वैक्सीन लगेगी।
जिला प्रशासन अपने रोज के टारगेट से बहुत पीछे हैं इससे ऐसा लगता है कि वैक्सीन बड़ी संख्या में बच रही है और उन्हें युवाओं को ना देकर सरकार आदूरदर्शिता पूर्ण निर्णय ले रही है।


