24hnbc
सालेम को फिर मिला पीएफ का नोटिस
- By 24hnbc --
- Sunday, 08 Nov, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 9 नवंबर 2026।
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत की हालात इतनी खराब है की 2023 से 2026 के बीच कई स्कूलों का पीएफ नहीं पटा। कर्मचारी भविष्य निधि विभाग से 29. 10. 2026 को फिर से सालेम इंग्लिश स्कूल के नाम नोटिस जारी हुआ। और यह नोटिस में सूची 23 पेज की है इसके पहले 15. 07.2025 में भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने शोकाज का नोटिस जारी किया था। इस ए नोटिस मे स्पष्ट कहा गया है कि पीएफ की राशि ना पटाए जाने पर डायोसिस के पदाधिकारी के 406, 409 आईपीसी का मामला दर्ज कराया जाएगा। पीएफ की जो धनराशि नहीं पटाई गई वह धनराशि 80 लाख से ज्यादा बताई जाती है। इस बीच अनाधिकृत पदाधिकारी ने दो दर्जन से ज्यादा शिक्षकों को नौकरी से बेदखल कर दिया यह बात गले ही नहीं उतरती की भविष्य निधि दफ्तर को सालों से पीएफ ना मिले और वह केवल नोटिस नोटिस खेलें इसी मामले में थाना सिविल लाईन रायपुर में बहुत दिनों से एक जांच भी लंबित है।
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। समिति के पदाधिकारी के बीच का विवाद, अनाधिकृत पदाधिकारी नितिन लॉरेंस, अजय उमेश जेम्स, एसके नंदा, बीके नायक आदि के खिलाफ 420, 467, 468, आदि धाराओं में एक जांच चल रही है। पीएफ का मामला अलग है और अब यह नया नोटिस सालेम स्कूल और इसके मिलते जुलते नाम से एक अन्य स्कूल जिसकी मानता ही नहीं है जिसे खोलने के लिए औपचारिक प्रक्रिया भी नहीं की गई है कुल मिलाकर सीडीबीई के स्कूलों की हालत खराब है।

