24hnbc
एफसीआरए का 6 करोड़ खा गए मुंगेली के मिशनरी
- By 24hnbc --
- Tuesday, 13 Oct, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 14 अक्टूबर 2026।
छत्तीसगढ़ में एक ही शहर के दो संस्थाओं में एफसीआरए का 5 करोड़ से अधिक घपले का मामला है। पर 1 साल बाद भी शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। बताया जाता है कि मुंगेली शहर के मिशन अस्पताल और रैंबो स्कूल को एफसीआरए फंड प्राप्त होता था। और इसका अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक की व्यापार विहार बिलासपुर शाखा में रखा गया था। पदाधिकारी ने खातों से लगभग 6 करोड रुपए निकाल और इस निकल गए फंड का जबरदस्त दुरूपयोग हुआ। निजी जिंदगियों को संवारा गया और दानदाताओं को शुद्ध रूप से बेवकूफ बनाया गया साथ ही भारतीय नियम कानून को कूड़ेदान में रखा गया। कुल मिलाकर 6 करोड़ का गमला बोला जाता है और समाज के भीतर अब ये शिकायतें ईमेल के माध्यम से समाज के कर्ताधर्ताओं को की जा रही है पर दिल्ली है कि कान नहीं देती। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हर महीने 10000 डॉलर का घपला है और आज $1, 97 रुपए का है।

