जैसे-जैसे फैली सूची, शब्द बम ने किया प्रदूषण
चौथे खंबे की शुभकामना में ध्वस्त हुआ डिजिटल इंडिया
- By 24hnbc --
- Sunday, 08 Nov, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 9 नवंबर 2026।
8 नवंबर 2026 दिन दीपावली में जिले के सभी सत्ताधारी मंत्रियों ने अपने रोल मॉडल प्रधान सेवक के 8 नवंबर 2016 के सपने को ध्वस्त कर दिया। 10 साल पहले प्रधान सेवक ने जिस डिजिटल इंडिया की बात की थी उसे उन्हीं के मानने वालों ने सिरे से तब नकार दिया जब उनके बंगलो से चौथा स्तंभ के साथियों को नगद भुगतान हुए।
दीपावली में बतौर शुभकामना नीचे के साथ कुछ का चलन तो था पर इस चलन में जैसे-जैसे समय बीत रहा है चौथा खंभा के साथियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि देने वाला वर्गीकरण करने पर आमादा है। दीपावली का व्यवसाय शुरू होता उसके पहले ही बिलासपुर में सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, पोर्टल पत्रकार पर एक नई बहस छिड़ गई थी। बहस के औचित्य पर अलग से चर्चा करेंगे पर इस पत्र बम की टाइमिंग बहुत महत्वपूर्ण है। बताया जाता है कि पत्र बम के बाद एक सूची बम भी निकाल जो क्रिकेट की टीम से डबल से भी कम बताई जाती है इस सूची की विशेषता यह है कि यह सर्वधर्म समन्वय की बात करते दिखती है। त्योहार दीपावली का पर प्रसाद, ईद और क्रिसमस के लिए भी बांट दिया जाएं। यह एक अच्छी भावना थी पर जब चुनाव जीतना होता है तो पत्रकार वोटर बन जाता है और उसकी संख्या 400 पर करती है पर जब सूची बम निकलता है तो संख्या दो दर्जन से भी काम हो जाती है। जैसे-जैसे सूची बम की बात त्यौहार में फैलती गई वैसे-वैसे शब्द रूपी बम खूब चले।
सरकार ने भी पत्रकारों का वर्गीकरण कर रखा है कुछ पत्रकार अधिमान्य है और कुछ बस पत्रकार हैं। अधिमान्यता में भी वर्गीकरण है पर अधिमान्यता के वजन से लिफाफे का वजन बदल जाए यह तो आने वाले समय में सत्ताधारीयो को नुकसान दे जाएगा। क्योंकि अधिमान्यता तो ऐसों के पास भी है जिनके पास वह हुनर नहीं जो भला कर सके पर जो नाराज हैं उनके पास लेखन का वह हुनर है जो सत्ता का खेल बिगाड़ सकता है।
सूची कितनी भी घूम और प्रधान सेवक का डिजिटल इंडिया का सपना कितना भी ध्वस्त हो, एक बात पक्की है कि समय के साथ दिवाली के शुभकामना का बाजार लगातार संकीर्ण होता जाएगा।

