हमने ठाना है पूरा लूटा के जाऊंगा
हसदेव से अरावली तक सब दे दूंगा
- By 24hnbc --
- Sunday, 21 Dec, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 23 दिसंबर 2025।
एक समय बुद्धू बॉक्स (दूरदर्शन) में एक विज्ञापन आता था जिसके अभिनेता थे असरानी कहते थे सारे घर के बदले दूंगा वे लक्ष्मण सिल्वेनिया बल्ब बनाने वाली कंपनी का प्रचार करते थे। उसी तर्ज पर भाजपा की सरकार और उनके मुखिया ने ठान लिया है सब जंगल काट दूंगा। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य से लेकर दिल्ली के अरावली पर्वत तक एक ही नारा है। सब पेड़ काटना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। और यह पूरी जमीन शौप देंगे राष्ट्रपुत्र को भाजपा की सरकारें सब लूट रही है। छत्तीसगढ़ में 751 आत्मानंद स्कूलों का बजट घाटा दिया गया और बदले में अपनी छवि चमकाने के लिए मीडिया का मुंह बंद रखने के लिए बेतहाशा राशि एक ही दिन में, 25 वां स्थापना दिवस प्रचार प्रसार का खर्चा 6 करोड़ 90 लाख 83 हजार 385 रुपया सरकार ने किया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का 1 करोड़ 39 लाख 75 हजार 277 रुपया, दैनिक अखबारों में विज्ञापन 4 करोड़ 97 लाख 69 हजार 426 होडिंग और ब्रांडिंग पर 53 लाख 38682 रुपया इन सब का जोड़ 6 करोड़ 90 लाख 83385 रुपए होता है।
2024-25 के बजट में आत्मानंद स्कूल की राशि घटाई गई एक स्कूल को मात्र 183000 दिया गया इस बजट में उसे तीन परीक्षाएं लेनी है और इलेक्ट्रॉनिक गजट का मेंटेनेंस भी करना है जो सरकार स्कूलों को बजट नहीं दे सकती छत्तीसगढ़ में महिलाओं के स्वास्थ्य को पैसा नहीं दे सकती, बच्चों के कुपोषण को नहीं रोक सकती वह हसदेव के पेड़ कटवा सकती है।
1 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2025 , 428 दिन में प्रचार प्रसार पर जो राशि खर्च हुई है वह 78 लाख रुपया प्रति दिन है छत्तीसगढ़ में कम वजन वाले बच्चों का प्रतिशत 30 से 40% है। फीमेल बच्चे इससे भी ज्यादा हैं पैदा बैगा जनजाति में 58% महिलाएं एनीमिक है। किशोर में 5.3% ही हीमोग्लोबिन सामान्य है 30.8% दुबलेपन से ग्रसित हैं ऐसे मानव संसाधन को धर्म की अफीम चटाकर विजन 2047 दिखाया जा रहा है। हसदेव कटा है तो तापमान केशव कुंज तक बढ़ेगा अरावली की पहाड़ी खत्म होगी तो लुटियन दिल्ली भी डूब जाएगी। क्या यही मात्र भूमि से प्रेम है। कांग्रेस पर तो एक पद की लाइन मिटाने का आरोप लगते हैं इन्होंने तो मातृभूमि को ही सुखा डाला।


