नौकरी देने बजट नहीं है, परिसीमन के लिए खुला है खजाना
परिसीमन से देश होगा कंगाल
- By 24hnbc --
- Friday, 27 Nov, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 28 नवंबर 2026।
जब कभी भी किसी भी राज्य में कोई राजनीतिक दल सरकारी नौकरी देने रोजगार बढ़ाने की बात करता है तो बड़ी बेशर्मी से सत्ता में बैठा नेता कहता है कि बजट कहां है। बिहार के चुनाव में तेजस्वी यादव ने जब शिक्षित बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने की बात कही तो उसे समय के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि पैसा क्या अपने पिता से जेल जाकर लोगे। और कुछ इसी तरह की बातें इन दोनों यूपी में अखिलेश यादव के वादों पर हो रही है पर बजट न होने का तर्क परिसीमन पर नहीं लागू होता.... लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 815 या 850 तक हो सकती है। अर्थात 270 से 300 नए सांसद जुड़ने पर केवल वेतन और भत्तों पर 92.66 करोड़ से लेकर 1500 करोड़ तक बढ़ेगा। और इसी अनुपात में हर राज्य की विधानसभा के विधायकों का खर्च भी बढ़ जाएगा।
संविधान के अनुच्छेद 15 (1) ए मंत्री परिषद की अधिकतम संख्या लोकसभा के कुल सदस्य की संख्या का 15% तक हो सकता है। तो इस तरह केंद्र की मंत्री परिषद और राज्यों की मंत्रिपरिषद में खर्च भी बढ़ेंगे और इन सब का खर्चा वहन करेगा आम नागरिक.... आज कितने ही सांसद ऐसे हैं जो 5 साल में एक बार भी एक भी प्रश्न नहीं पूछते अर्थात वे पूरे संसदीय जीवन में प्रश्न पूछने के नाम पर जीरो होते हैं। भारत में पहली संसद की 152 बैठकें हुई थी अब यह औसत 50 बैठक पर आ गया है। मतलब 5 साल के संसदीय जीवन में केवल 50 से 52 बैठकें। हमें संसद में बैठे हुए और परिसीमन का निर्णय लेने वाले मंत्री परिषद की गुणा भाग से मतलब नहीं है मतलब इस बात से है कि देश का 155 लाख करोड़ का कर्जा परिसीमन के बाद इतनी तेजी से बढ़ने वाला है उससे जो नुकसान देश के सामान्य अवाम को होगा उसकी भरपाई क्या आज के मंत्री स्वर्गवासी होने के बाद करेंगे।

