No icon

24hnbc

हवाई अड्डे का विकास दो ही व्यक्ति कर सकता है

24hnbc.com
बिलासपुर, 27 नवंबर 2026।
बिलासा देवी एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जन संघर्ष समिति लंबे समय से आंदोलन रत है। पर उनकी मांगे गलत स्थान पर गलत लोगों से हैं। बिलासपुर हो या भारत देश का कोई भी हवाई अड्डा यदि उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के हवाई अड्डे का विकास करना है तो देश में दो ही दरवाजे हैं। पहले अडानी और दूसरा अंबानी यह बात कहने में कितनी भी कड़वी लगे पर सच्चाई यह ही है। सरकार के पास बस्तर, अंबिकापुर के हवाई अड्डे के विकास के लिए कई 100 करोड़ रूपया आ सकते हैं कारण इन दोनों स्थानों पर भारत के इन दो कुबेर पुत्रों का धंधा है। इसलिए वहां के जनता के लिए नहीं इन दो लोगों के लिए गलीचा बिछाया जाता है। हर सुविधा दे दी जाएगी पर बिलासपुर हवाई अड्डों के लिए पैसा नहीं होगा इसीलिए हमारी चला है कि जन संघर्ष समिति के सभी सदस्य यहां वहां अपना प्रदर्शन करने के स्थान पर इन दो प्रधान पुत्रों के पास जाएं और निवेदन करें कि उनके चरण कमल बिलासपुर की धरती को पवित्र कर दें। बाकी काम अपने आप हो जाएगा।
आज संघर्ष समिति के सदस्य हवाई अड्डे गए हैं काला झंडा दिखाने 26 तारीख को तो उच्च न्यायालय में ही सरकार ने पत्ते खोल दिए थे की उनके पास बिलासपुर हवाई अड्डे के विकास के लिए वह धन राशि नहीं है जो लगेगी। बिलासपुर में विकास पुत्र केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी हैं डिप्टी सीएम यशस्वी अरुण साव जी है ऊर्जावान हिंदू हृदय सम्राट युवा नेता विधायक बेलतरा, विधायक तखतपुर , विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल ये सब दूसरा इंजन है और तीसरा इंजन महापौर है। समय-समय पर इन सब की अपील पर बिलासपुर की जनता ने अपनी आन बान शान विकास सब कुछ कमल को समर्पित कर दिया पर बदले में इन्होंने शहर के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों किया यह बात जन चर्चा का विषय है। याद करिए की एक समय कांग्रेस की टिकट पर महापौर का चुनाव लड़ने वाली और जीतते ही जनसुनवाई बुलवाकर सिवरेज का विवाद जन जन तक पहुंचने वाली श्रीमती वाणी राव का यह आइडिया इस समय बहुत उपयुक्त है। जन संघर्ष समिति को चाहिए कि बिलास के विकास के लिए जनसुनवाई आयोजित कर ले किसकी क्या भूमिका रही किसने विकास के लिए क्या दिया और किसने केवल बताशे दिए सब कुछ बिलासपुर की आम जनता को बताया जाए। क्योंकि इस बार जब विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव हो तो जनता के पास वे सब प्रश्न होने चाहिए जो नेताओं से पूछने योग्य होंगे।