No icon

24hnbc

बर्बरीक का खाटू श्याम से सीधा संबंध, रगों में कौन सा बह रहा अमृत

24hnbc.com
बिलासपुर, 23 नवंबर 2026। 
हाल ही में बिलासपुर रायपुर में छापेमारी हुई खुलकर पता चला कि लूट के लिए भगवान का नाम भी रख लिया जाता है। बर्बरीक के साथ खाटू श्याम जुड़ा है। तो इसका क्या अर्थ है। पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत स्टेशन से जुड़ा है। देश भर के सैकड़ो स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। बिलासपुर और रायपुर में भी यह योजना है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन की ठेका कंपनी ने 435 करोड रुपए की लागत वाली योजना में सीबीआई ने दर्जनों जगह छापेमारी की रेलवे के तत्कालीन चीफ इंजीनियर सहित रिश्वत लेने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया आप था ठेका दिलाने और कार्य आदेशों में फायदा पहुंचाने के बदले लंबी रकम ली गई। उसके बाद आयकर विभाग ने बर्बरीक कंस्ट्रक्शन और पी आर ए समूह पर छापेमारी की तो रायपुर रेलवे स्टेशन की भी पोल खुल गई। 450 करोड़ की पुनर विकास ठेके के मामले में करीब 225 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी है। दोनों स्टेशन इसलिए महत्वपूर्ण है कि बिलासपुर जोन मुख्यालय है और रायपुर राजधानी है। 30 ठिकानों पर छापामारी हुई है 10 करोड़ की ज्वेलरी जप्त हुई है। अब इसे माना जा सकता है कि किस तरह का अमृत रगों में बह रहा है।