No icon

24hnbc

सही कहा प्रधानमंत्री ने, हो गई गृह मंत्रालय के पोर्टल में टैलेंट की सेंधमारी

24hnbc.com
बिलासपुर, 23 नवंबर 2026 
प्रधानमंत्री ने अभी दो-तीन दिन पूर्व ही डिग्री की उपयोगिता पर वक्तव्य दिया था और उन्होंने टैलेंट को प्राथमिकता दी थी लगता है कि हरियाणा के बल्लभगढ़ के 14 साल के लड़के को यह बात जच गई। उसके ऊपर आरोप है कि उसने एआई की मदद से गृह मंत्रालय के अग्नि वीर भारती पोर्टल से₹2500 से अधिक जवानों का डाटा निकाल लिया और डार्क वेब पर$500 की क्रिप्टो करेंसी में बेचने का विज्ञापन दिया। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को सितंबर माह में यह विज्ञापन मिला और उसमें स्रोत का पता लगाया। 14 वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया है। वह एक निजी स्कूल का छात्र है। उसे सिर्फ 2 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है आईटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अब सवाल यह है कि 14 साल का छात्र यदि गृह मंत्रालय की साइड पर घुसकर डाटा हासिल कर सकता है तो ऐसे होनहार छात्र को सरकार अपराधी मांगी या उसे सीधे सचिव स्तर की नौकरी दे देगी।