24hnbc
रेलवे जोन आंदोलन वाला शहर, अब तो जान ले भाजपा की सच्चाई
- By 24hnbc --
- Sunday, 24 Apr, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। बिलासपुर के नागरिकों ने एक समय रेलवे जोन को इतना महत्वपूर्ण माना था कि उसके लिए जन आंदोलन छिड़ गया तब जन आंदोलन के नेता आम नागरिकों को यह बताते नहीं थकते थे कि जोन आ जाने से बिलासपुर को क्या-क्या लाभ होगा। बड़ा आंदोलन हुआ यहां तक के जन आंदोलन के चलते हिंसा भड़की और रेलवे को उस वक्त के अनुसार लगभग 1 अरब का नुकसान हुआ। रेलवे की पूरी परिवहन प्रणाली ध्वस्त हो गई थी। कुछ इंजन भी जला दिए गए थे आप सोचेंगे 2 दशक पहले हुए जन आंदोलन का आज जिक्र क्यों इसका सीधा जवाब है रेलवे और भारत सरकार आपस में दुर्भी संधि कर जनता को अंधेरे में रखकर रेलवे को घाटे में लाकर निजी क्षेत्र को बेचने की कवायद कर रहा है। सबसे पहले प्लेटफार्म और स्टेशन बिकेगा किस स्टेशन से इतनी टिकट बिकती है, कितनी ट्रेन चलती है, कितना राजस्व मिलता है आय और खर्च, बैलेंस शीट लॉस एंड प्रॉफिट अकाउंट के आधार पर ही तो नीलामी तय होगी तो सीधा सा अर्थ है यात्री ट्रेनों को बंद कर दो टिकट बिकेगा ही नहीं ट्रेन चलेगी ही नहीं तो स्टेशन अपने आप हानी में आएगा अब न्यूनतम बोली दर जो अरबपतियों ने चाही है उस रेंज में आ जाएगी। जनता को यदि समझ नहीं आ रहा है तो रोज भक्ति भाव में लंगर खाएं बांटे और खुश रहें क्योंकि हमने तो तय कर लिया है सब कुछ बेचना है कभी आपको कश्मीर फाइल दिखाएंगे कभी हनुमान चालीसा आजान में पड़ जाएंगे फिर लंगर खिलाएंगे इस बीच अंबेडकर जयंती भी मनाएंगे हालांकि संविधान की प्रस्तावना नहीं पड़ेंगे फिर रामनवमी मनाएंगे उसके बाद परशुराम जयंती की तैयारी करेंगे इस बीच में आप के मौलिक अधिकार देश में कहीं भी आने-जाने की यात्रा करने की आजादी को ट्रेनें बंद कर कर बाधित करेंगे ससती रियायती टिकट तब मांगोगे जब ट्रेन चलेगी न बांस रहेगा न बजेगी बांसुरी मैं तो आपको एक बड़ा सपना अखंड भारत आर्यव्रत दिखाकर आपके लंगोट उतार लूंगा फिर आप बने फकीर और पीटीएगा लकीर.... ।


