24hnbc.com
लो प्लास्टिक बोतल विनिष्टीकरण भी निजी एजेंसी से
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 दिसंबर 2025।
प्लास्टिक बोतल क्रश करने जैसी साधारण सुविधा का भी निजीकरण हो गया। प्लेटफार्म नंबर वन पर बड़े जोश खरोश के साथ रेलवे ने एक से अधिक स्थान पर पानी के बोतल कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतल के विनिष्टीकरण के लिए मशीन लगाई थी। अब ऐसी दो मशीन प्लेटफार्म पर अनुपयोगी होकर पड़ी हुई है। इसके स्थान पर कोक बहुराष्ट्रीय कंपनी कोल्ड ड्रिंक बनाने वालों की बोतल विनिष्टीकरण मशीन लगी हुई है। मशीन पर ही लिखा है कुक की बोतल को क्रश करें और बदले में रिवार्ड पाए इसका सीधा अर्थ है की अन्य बोतल क्रश करने पर रिवॉर्ड नहीं मिलेगा। खैर ठीक है जब राफेल की सप्लाई से लेकर एटॉमिक एनर्जी तक को निजीकरण में दे दिया तो यह तो बोतल क्रश करने की मशीन का मामला है।
( समाचार संकलन डाली पटेल)


