No icon

24hnbc

एसईसीएल ने 71 कंपनियों के साथ अपना एग्रीमेंट किया खत्म

बिलासपुर :- एसईसीएल जिसके अंतर्गत 89 खदानें संचालित हो रही है । इनमें से 35 खदानें मध्यप्रदेश और 54 खदानें छत्तीसगढ़ में है। एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान एसईसीएल जो देश में सर्वाधिक कोयला उत्पादन करता है ,के अंतर्गत ही आती है। सबसे अधिक राजस्व देने वाली कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं। लेकिन चाइनीस वायरस के कारण लॉकडाउन की वजह से सप्लाई में कमी होने के कारण एसईसीएल ने इस वर्ष 71 कंपनियों के साथ अपना एग्रीमेंट खत्म कर दिया है। एसईसीएल की मानें तो ज्यादातर कंपनियों ने कोयला की ग्रेड और समय पर सप्लाई नहीं होने की वजह से एग्रीमेंट खत्म किया गया है। इतनी बड़ी मात्रा में एग्रीमेंट निरस्त होने की वजह से एसईसीएल को एक साल में ही करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है, कुछ और कंपनियों के साथ एग्रीमेंट निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। एसईसीएल जनसंपर्क के उप प्रबंधक ने बताया कि, एसईसीएल वर्तमान में करीब 250 कोल सप्लाई एग्रीमेंट के आधार पर विभिन्न कंपनियों को कोयला सप्लाई करता है, और कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण अधिकांश कंपनियों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इस वजह से कोयले की खपत कम हुए हैं। 

  • Secl