24hnbc
वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का संगम: सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय मेला
- By 24hnbc --
- Friday, 09 Oct, 2026
24hnbc.com
मुंगेली/सरगांव, 10 अक्टूबर 2026।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चन्द्रखुरी (बैतलपुर) में दो दिवसीय प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेला 8-9 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गणितीय कौशल और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति रुचि जागृत करना था।
इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रांत के 16 जिलों के 40 विद्यालयों के 190 भैया-बहन प्रतिभागी, 40 आचार्य-दीदियां तथा 50 स्थानीय व्यवस्थापकों सहित कुल 300 लोगों की उपस्थिति रही।
मेले में शिशु, बाल और किशोर वर्ग में विज्ञान और वैदिक गणित की कुल 52 विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें वैदिक गणित की 26 और विज्ञान की 26 विधाएं शामिल थीं।
*प्रतियोगिता परिणाम -*
*वैदिक गणित प्रश्न मंच (शिशु वर्ग):* प्रथम- मंदरौद (धमतरी), द्वितीय- कुंही (गरियाबंद), तृतीय- पथरिया (मुंगेली)।
*प्रदर्श मॉडल में प्रथम:* बालोद, महासमुंद, जांजगीर, दुर्ग।
*वैदिक गणित प्रश्न मंच (बाल वर्ग):* प्रथम- गरियाबंद, द्वितीय- धमतरी, तृतीय- बिलासपुर।
*प्रदर्श में प्रथम:* गरियाबंद, महासमुंद, बिलासपुर, बालोद, जारा।
*विज्ञान प्रश्न मंच - शिशु वर्ग:* प्रथम- बालोद, द्वितीय- राजनांदगांव, तृतीय- महासमुंद।
*बाल वर्ग:* प्रथम- बालोद, द्वितीय- शक्ति, तृतीय- धमतरी।
*उद्घाटन एवं समापन सत्र*
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रांतीय सचिव पुरंदर कश्यप रहे। अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष भोजराम वर्मा ने की। मुख्य वक्ता प्रांतीय प्रमुख संतोष निषाद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय सह-सचिव रामपाल सिंह, व्यवस्थापक निश्चल गुप्ता, सरपंच रामदयाल मंडन व मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे।
9 अक्टूबर को समापन सत्र की मुख्य अतिथि समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या चंदेल रहीं। अध्यक्षता भोजराम वर्मा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में केदार द्वीप मदकू के महंत रामरूप दास महात्यागी एवं अध्यक्ष जीवन कौशिक ने विज्ञान और वैदिक गणित की उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रांत व जिला समन्वयक पेशीराम साहू, सह-सचिव चंद्रिका वर्मा, समिति सदस्य बुधारू निषाद, दिलेश्वर वर्मा, समाजसेवी तेजराम वर्मा, दिनेश वर्मा, सरपंच रामदयाल मंडन सहित सरगांव विद्यालय के प्राचार्य अनिल वर्मा, संकुल प्रमुख शेषनारायण यादव, प्रधानाचार्य रीता तिवारी, अर्जुन चक्रधारी, आचार्य परिवार व अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

