No icon

24hnbc

शासकीय हाई स्कूल चोरभट्ठी में साइकिल वितरण

24hnbc.com
पामगढ़, 6 अगस्त 2026।
 ज्ञानार्जन करने के लिए अब छात्रों को विद्यालय आने-जाने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा, छात्राएँ अब बचत समय को पढ़ाई-लिखाई में सदुपयोग करें ताकि भविष्य उज्जवल हो। उक्त बातें जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जाँगड़े ने कही।
 विकासखंड पामगढ़ अंतर्गत संचालित शासकीय हाई स्कूल चोरभट्ठी में आज शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना अंतर्गत विद्यालय में अध्यनरत कक्षा नवमीं की समस्त छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। श्री जाँगड़े ने कहा कि दोनों कक्षाओं 9 वीं एवं 10 वीं का निरीक्षण के दौरान बच्चों को टाइम टेबल निर्धारित कर सच्ची लगन और मेहनत से पढ़ने प्रेरित करते हुए कक्षा दसवीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने का भी आश्वासन दिया।
शासकीय हाई स्कूल चोरभट्ठी के प्रांगण में आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को आयोजित एक सादे किन्तु गरिमामय समारोह में विद्यालय में अध्यनरत समस्त कक्षा 9वी की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रुपचंद साहू, जनपद सदस्य संतोषी नायक, चोरभट्ठी के सरपंच नेताम कश्यप, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कश्यप, संस्था के प्राचार्य रज्जू कोशले साहित विद्यालय के व्याख्याता गण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।