No icon

पालक दे सकते हैं स्कूल के बाहर धरना

सेंट जेवियर स्कूल में जाते हुए पैर कापेंगे छात्राओं के

24hnbc.com
बिलासपुर, 15 जून 2026। 
नये शिक्षा सत्र का प्रारंभ होने जा रहा है। इन सब के बीच सिरगिट्टी का सेंट जेवियर स्कूल जब 16 जून को खुलेगा तो यहां आते हुए बच्चियों के पैर कैसे कांप रहे होंगे उन्हें अपना पैर उठाकर शाला भवन में प्रवेश करते हुए कितना डर लग रहा होगा, क्या स्कूल प्रबंधन ने या फिर बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक या जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के छात्राओं के मन से भय निकलने के लिए मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की कोई व्यवस्था की है। हमारी जानकारी इस संबंध में नकारात्मक है। पर हमें यह पता है कि छात्र-छात्राओं के पालक 16 जून को स्कूल भवन के सामने धरना देने वाले हैं। इसी माह सिरगिट्टी थाने में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र स्थित इस स्कूल की एक छात्रा ने स्कूल के ही शिक्षक राहुल बांगर के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने आनाकानी के बाद एफआईआर तो दर्ज किये। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी भी हो गई पर वहीं से मामला अब शिथिल है अन्य तीन आरोपी फरार हैं। जिस होटल में यह कांड हुआ उसके स्टाफ को अभी तक आरोपी नहीं बनाया गया है। स्कूल ने बेशर्मी के साथ आरोपी शिक्षक को बेशर्मी से कई माह पूर्व निलंबित बता दिया। अन्य दो आने दो अभियुक्तों को दबाव पूर्ण छुट्टी पर भेज दिया और श्रीमान प्राचार्य संतोषी डकुआ स्वयं फरार हो गई। फरार प्रिंसिपल के राज में 16 जून से फिर से स्कूल खुल जाएगा। पालक पूर्व में भी यहां एक बार उन्हें प्रिंसिपल की मौजूदगी में धरना दे चुके हैं। तब स्कूल प्रबंधन ने अपनी मदद के लिए पुलिस बुला ली थी उसे समय के वीडियो मौजूद हैं पालक तो यह निवेदन कर रहे थे कि आरोपी शिक्षक और अन्य शिक्षकों का शैक्षिक रिकार्ड में उपलब्ध है दिखाया जाए पर प्रबंधन ने पुलिस बुला ली और पुलिस वालों ने पालकों से कहा स्कूल की छुट्टी चल रही है ऐसे में स्कूल खुलने के बाद ही आप संपर्क करें।