24hnbc
वहां तो एक पोरा थी यहां तो पूरा सिस्टम ही पोरा है
- By 24hnbc --
- Monday, 04 May, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 मई 2026।
शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के पहले बिलासपुर शहर में ऐसे स्कूल जो सीबीएसई मान्यता का दिखावा करते थे और अपने छात्रों की फेक एग्जाम ले चुके थे को जब छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल वाली परीक्षा देने की बारी आई तो छात्र-छात्राओं और उनके पालकों की नाराजगी देखते ही बनती थी। अभी 2 दिन पूर्व जब विभिन्न कक्षाओं की परीक्षा परिणाम आए तो सब ओर फील गुड़ हो गया। आखिर इसके पीछे कारण क्या है। सामान्य संदेह है जो पालकों को था की बच्चों ने जिस टैक्स बुक से पढ़ा है जब उसमें से प्रश्न पत्र आएगा ही नहीं तो छात्र का प्रदर्शन उत्तम कैसे हो सकता है और यही शंका और इसी शंका के कारण वे स्थानीय बोर्ड की परीक्षा नहीं देना चाहते थे।
जिले के शिक्षा अधिकारियों ने इस समस्या का हल कोविड वाली परीक्षा में देख लिया। सीबीएसई स्कूलों को जो मंत्र दिया गया उसे मंत्र की इच्छा स्थानीय स्कूलों में भी प्रदर्शित की, पूरी परीक्षा के दौरान सिस्टम पोरा बाई बन गया। और परिणाम फिर गुड के रूप में सामने है। जो सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधक स्थानीय शिक्षा अधिकारियों को कोसते फिरते थे अब प्रशंसा कर रहे हैं। पोला बाईं को उसके कृत्य की सजा न्यायालय से मिल चुकी है पर सिस्टम को उसके कृत्य की सजा नहीं मिलेगी और इस कृत्य को पूरे जीवन भर छात्रों को भोगना पड़ेगा।


