न्यूनतम पेंशन राशि 10000 की रखी मांग
1994 से नहीं बढ़ा डीए, कोल इंडिया के पेंशनर मिले राज्य मंत्री से
- By 24hnbc --
- Tuesday, 26 May, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 27 मर्ई 2026।
कॉल इंडिया के सेवानिवृत्ति अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कल बिलासपुर में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री श्री दुबे से भेंट की और मांग रखी की, उन्हें मासिक पेंशन के रूप में न्यूनतम ₹10000 माह का भुगतान किया जाए। अभी उनकी पेंशन के नाम पर मात्र ₹1000 महीना मिलता है। 1994 से आज तक महंगाई भत्ता भी नहीं बढ़ा। कोल इंडिया एक तरफ देश की विकास में रीढ़ की हड्डी के समान है। ऐसा भी नहीं है कि कोल इंडिया के सेवानिवृत अधिकारियों की संख्या बहुत ज्यादा हो मंत्र 3 लाख अधिकारियों की बात है। अधिकारियों ने अपने ज्ञापन में इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि पेंशन फंड का उपयोग शेयर मार्केट में होता है। इसी तरह मेडिकल बेनिफिट भी बहुत काम राशि का मिलता है। मात्र 113000 लोगों को एक फिक्स राशि चिकित्सा व्यय के रूप में मिलती है।
सेवानिवृत अधिकारियों के डेलिगेशन का नेतृत्व बिलासपुर चैप्टर के वीके राव ने किया उन्होंने बताया कि कंपनी के नियम ही कुछ इस तरह रहे की सेवानिवृत्ति के समय एक मस्त राशि मिली जो उसे समय के बाजार मूल्य के हिसाब से भले उचित लगी हो पर बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दर लगातार गिरती चली गई। और रुपए का अवमूल्यन हुआ है और आज उसे जमा राशि पर जो ब्याज मिलता है उससे जीवन यापन संभव नहीं है।


