
24hnbc
भारतीय शिक्षा बोर्ड अब छत्तीसगढ़ में भी सक्रिय
- By 24hnbc --
- Tuesday, 15 Apr, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 16 अप्रैल 2025।
भारतीय शिक्षा बोर्ड ने छत्तीसगढ़ में भी अपनी गतिविधियां प्रारंभ कर दी है। इस शिक्षा बोर्ड से जुड़े सचिन यादव छत्तीसगढ़ प्रभारी का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य में अभी तक 80 विद्यालय भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता ले चुके हैं। गुरुकुल पद्धति को मजबूती प्रदान करने, भारतीय ज्ञान परंपरा को पोषित पल्लवित करने, नई शिक्षा नीति के तहत इस बोर्ड का गठन किया गया है और भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन पूर्व आईएएस अधिकारी अप कैडर डाक्टर एनपी सिंह है। बोर्ड 18 तारीख को बिलासपुर में एक कार्यक्रम करने जा रहा है जिसमें आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश विषय पर चर्चा होगी।
बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवर्ता में मेहमानों को पत्रकारों के तीखे पश्नो का सामना करना पड़ा। पत्रकारोंन नए बोर्ड की प्रासंगीक्ता पर ही प्रश्न उठाये कहा कि शिक्षा भारतीय संविधान के समवर्ती सूची का विषय है। केंद्र स्तर पर जब दो बोर्ड काम कर रहे हैं और हर राज्य का अपना एक शिक्षा बोर्ड है तो अब नए बोर्ड की क्या जरूरत है। क्या इसे व्यपारी रामदेव यादव के पतंजलि की शाखा माना जाए। पत्रकारों ने इस बात पर भी प्रश्न किया कि राज्य स्तर में कितने विश्वविद्यालयों में दर्शनशास्त्र, मनोवैज्ञानिक, संस्कृत, मानवशास्त्र विषयों की पढ़ाई पर जोर दिया गया। भारतीय दर्शन जिसकी महिमा मंडल की जा रही हैं के विश्वविद्यालय स्तर के स्नातकोत्तर और शोधार्थी कितने हैं। फिर आधुनिक व्यापार व्यवसाय जहां रोजगार मुख्य समस्या हो गई है में गुरुकुल पद्धति से पढ़ाई के बाद रोजगार की क्या स्थिति बनेगी। मेहमान यही कहते रहे की 18 अप्रैल के कार्यक्रम में सभी बातों का उत्तर मिल जाएगा।