No icon

24hnbc

अपात्र था तो साक्षात्कार के लिए क्यों बुलाया..... बुला लिया तो किसके आदेश से नहीं लिया इंटरव्यू

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के साक्षात्कार परिणाम मामला हाई कोर्ट में होने के कारण रिजल्ट घोषित नहीं होने वाला है, फिर भी 9 एवं 10 तारीख को प्रतिनियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिए गए। प्रतिनियुक्ति के लिए जिन लोगों ने आवेदन पत्र लगाए थे उनमें से छटाई कैसे हुई इस मामले को लेकर भी एक जांच हो जानी चाहिए। क्योंकि साक्षात्कार देने के लिए 9 तारीख को जो लोग पहुंचे थे उनमें से उपस्थित एक प्रतिभागी को यह कहते हुए इंटरव्यू से हटने कहा गया कि वह पात्र नहीं है। आवेदक ने जब इस बात को लिखित में देने को कहा तो इंकार कर दिया गया। हालांकि प्रतिस्पर्धी को शिक्षा विभाग के ही एक कर्मचारी ने वह व्हाट्सएप दिखाया जो रायपुर से आया था जिसमें लिखा था उक्त व्यक्ति का साक्षात्कार नहीं लेना है। अब यह जांच का विषय है कि जब प्रतिनियुक्ति के आवेदन पत्र आए और अहर्ता पूरी करने वालों की लिस्ट बनी जिसके आधार पर साक्षात्कार हुए तो एक ऐसा व्यक्ति सूची में शामिल कैसे हो गया जो पात्र ही नहीं था असल में बिलासपुर शिक्षा विभाग में इन दिनों जबरदस्त राजनीति चल रही है, जिसका परिणाम यह है कि साक्षात्कार की सूची में भी अपने पराए का भेद हो जाता है और कई बार तो जिसे अपना नहीं माना जाता उसका साक्षात्कार सूची में नाम होने के बावजूद एक व्हाट्सएप मैसेज के जरिए उसके इंटरव्यू को ही स्थगित कर दिया जाता है और यह मामला एक ऐसे चर्चित मामले में हुआ जिसका प्रकरण उच्च न्यायालय में लंबित ही है ।