No icon

24hnbc

योग आयोग ने आयोजित किया तीन दिवसीय योग शिविर

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । दैनिक दिनचर्या में योग का जितना महत्व है उसे रेखांकित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग और समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन हुआ शिविर में पूरे राज्य के तमाम विश्वविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया और योग को दैनिक जीवन में कैसे उपयोग करना है सीखा बिलासपुर सीवी रमन विश्वविद्यालय से योग शिविर में अभिषेक साहू, उमेश कुमार, योगेंद्र सिंह, बॉबी खुसरो, भूमिका साहू, दिलेश्वर साहू, प्रखर दुबे, श्रुति महापात्र, ऋषभदेव ने पार्टिसिपेट किया।