24hnbc
पहले विधि प्रकोष्ठ को किया स्थानांतरित और अब आत्मानंद का बदला नोडल अधिकारी
- By 24hnbc --
- Monday, 25 Apr, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजना आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बिलासपुर के नोडल अधिकारी पद पर रामेश्वर जयसवाल एटीसी समग्र शिक्षा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके पूर्व यह जिम्मेदारी संदीप चोपडे के पास थी। अपने स्थापना समय से ही आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं को कुछ ज्यादा ही एटीट्यूड वाला समझकर चल रहे थे। उनका व्यवहार किसी आईएएस से ज्यादा ही घमंड वाला दिखता था जबकि उनके ऊपर सूत्रों की माने तो एक दर्जन से ज्यादा जांच चल रही है। हाल ही में शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति को लेकर जो भ्रष्टाचार सामने आया और पुलिस में एफआईआर हुई उसके बाद से आत्मानंद का नोडल अधिकारी और राज्य विधिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालने वाले लगातार सुर्खियों में थे पहले एफआईआर के बाद शिक्षा विभाग के 2 कर्मचारी जेल गए, इसी बीच विधि प्रकोष्ठ को कम्पोजिट भवन से हटाकर संयुक्त संचालक शिक्षा के दफ्तर में स्थान दिया गया । साथ ही अब आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के नोडल अधिकारी को बदला गया है। आत्मानंद परियोजना में 1-2 नहीं 8 तरीके से अनियमितता चल रही है और अब जब राज्य के मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम शुरू होने वाला है तब उनकी फ्लैगशिप परियोजनाओं पर जिला प्रशासन की विशेष नजर है।


