No icon

24hnbc

स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षाएं लेने का लिया फैसला

24hnbc.com
समाचार - रायपुर
रायपुर।  कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षाएं लेने का फैसला लिया  इसे लेकर विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड सभी कॉलेजों के लिए निर्देश जारी किया गया है। बता दें ​कि छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मामले पहले के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच राज्य सरकार ने कई सेवाओं में पाबंदी  भी लगाई है वहीं अब संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वामी विवेकानंद तकनीकी विवि ने ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया। माह के अंत में सेमेस्टर परीक्षाएं होने वाली है, वहीं अब ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी। इस फैसले से छात्रों को बड़ी राहत मिली है।